Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रयागराज: PM मोदी ने दिव्यागों को बांटे उपकरण, बोले- 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: PM मोदी ने दिव्यागों को बांटे उपकरण, बोले- 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturejjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjjhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhhh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रयागराज में दिव्यांगों को उपकरण बांटे. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठजन, दिव्यांगजन, आदिवासी, दलित-पीड़ित, कोई भी व्यक्ति हो, सभी 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना, उनकी सेवा करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. दिव्यांगों की तकलीफ को समझकर जिस तरह इस सरकार ने काम किया है, उतना पहले कभी नहीं किया गया. हमारी सरकार समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए, उसके जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि आपके प्रधान सेवक के तौर पर, मुझे हजारों दिव्यांगों और बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिला है. थोड़ी देर पहले यहां करीब 27 हजार साथियों को उपकरण दिए गए हैं. किसी को ट्रायसाइकिल मिली, किसी को सुनने की मशीन मिली और व्हीलचेयर मिली है. यहां इस समाजिक अधिकारिता शिविर में अनेक रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. ये उपकरण आपके जीवन से मुश्किलें कम करने में मदद करेंगे. मैं मानता हूं कि ये उपकरण आपके बुलंद हौसलों के सहयोगी भर हैं. आपकी असली शक्ति तो आपका धैर्य है, आपका सामर्थ्य है. आपने हर चुनौती को चुनौती दी है, आपने मुश्किलों को मात दिया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये हमारी ही सरकार है जिसने पहली बार दिव्यांगजनों के अधिकारों को स्पष्ट करने वाला कानून लागू किया. इस कानून का बड़ा लाभ ये हुआ है कि पहले दिव्यांगों की जो सात अलग-अलग तरह की कैटेगरी होती थी, उसे बढ़ाकर 21 कर दिया गया है. दिव्यांगों पर अगर कोई अत्याचार करता है, उन्हें परेशान करता है, तो इससे जुड़े नियमों को सख्त किया है. दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए गए. सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया है. उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए आरक्षण को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

Post navigation

Previous: BS6 Honda Unicorn में नया इंजन
Next: ऋतिक रोशन किसे देने जा रहे है टक्कर ?……

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.