Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बंटी,बबली 2 की शूटिंग हुई पूरी 26 जून को आएगी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन

बंटी,बबली 2 की शूटिंग हुई पूरी 26 जून को आएगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (1)

फिल्म बंटी और बबली 2 लम्बे समय से सुर्खियों में है. अब बंटी और बबली 2 के अबू धाबी शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है. अबू धाबी घुड़सवारी क्लब और अमीरात पैलेस में 10 दिनों तक फिल्म की शूटिंग हुई है. शूटिंग के बाद अभिनेता सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धान्त चतुर्वेदी और शरवरी ने फोटो खींचवाई है फोटो में चारों कलाकार अमीरात पैलेस के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. यह फिल्म बंटी और बबली की अगली कड़ी है. फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया अबू धाबी शेड्यूल खत्म फिल्म बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धान्त चतुर्वेदी और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं. वरुण वी शर्मा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूज कर रहे है. यह फिल्म 26 जून, 2020 को रिलीज होगी.

फोटो में रानी मुखर्जी को कूल प्रिंटेड आउटफिट पहने देखा जा सकता है, जबकि सैफ अली खान जींस के साथ कैजुअल टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं. सिद्धांत को भूरे रंग की जैकेट और जींस के साथ प्रिंटेड शर्ट में देखा जा सकता है, जबकि शरवरी क्रॉप टॉप और जींस में बहुत सुंदर दिख रही है वरुण वी शर्मा के डायरेक्शन में बन रही बंटी और बबली 2 इसी साल 26 जून को रिलीज होगी बंटी और बबली साल 2005 में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है.

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी 11 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगी. सैफ और रानी की जोड़ी इससे पहले फिल्म हम तुम, ता रा रम पम और थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में नजर आ चुकी है शरवरी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है, वहीं वरुण वी शर्मा की भी बतौर निर्देशक यह पहली फिल्म है. फिल्म बंटी और बबली 2 के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सारा कुली नंबर 1 की शूटिंग खत्म कर पहुंची बनारस
Next: संदीप और पिंकी फरार का फर्स्ट लुक आया सामने

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 8 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 8 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.