Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्दिक पांड्या ने चोट के बाद की धमाकेदार वापसी
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

हार्दिक पांड्या ने चोट के बाद की धमाकेदार वापसी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

आपको बतादे की पीठ की सर्जरी से वापसी कर पांच महीने बाद मैदान पर उतरे हार्दिक पांड्या के खेल को देखने के लिए डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट के दौरान निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद मौजूद थे। पांड्या रिलायंस वन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे जिसमें उनके अलावा चोट से वापसी करने वाले शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल थे। प्रसाद के अलावा उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स का सपोर्ट स्टाफ भी यहां मौजूद था। पांड्या ने अपने चिर-परिचित अंदाज में खेलते हुए चार बड़े छक्के लगाए।धवन का कंधा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था

जबकि भुवनेश्वर का हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। पांड्या की तरह यह भुवनेश्वर और धवन का भी चोट से उबरने के बाद पहला मैच था। पांड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। यह 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।पांड्या ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के लिए खेला था। उन्होंने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

भुवनेश्वर भी अपनी गेंदबाजी के दौरान लय में दिखे। इस दौरान प्रवीण आमरे, किरण मोरे, जहीर खान, टीए सेकर और रोबिन सिंह जैसे पूर्व खिलाड़ी उनकी फिटनेस परखने के लिए मौजूद थे प्रसाद तीनों खिलाड़ियों की फिटनेस प्रगति से संतुष्ट दिखे और कहा कि तीनों फिट दिख रहे थे और हार्दिक को लय में देखना अच्छा रहा। इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए पांड्या का फिट रहना टीम के लिए अहम है। वह अपने ऑलराउंडर खेल के दम पर भारतीय टीम में संतुलन लाते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संदीप और पिंकी फरार का फर्स्ट लुक आया सामने
Next: एक बार फिर शाहीन बाग पहुंचे संजय हेगड़े और साधना

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 10 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 10 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.