Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अधीर रंजन ने पुलिस पर लगाया आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

अधीर रंजन ने पुलिस पर लगाया आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
520385-car

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उनकी कार को संसद परिसर में जाने से रोक दिया जबकि उस पर 31 मार्च तक का वैध लेबल लगा है सूत्रों के मुताबिक चौधरी ने इस घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर विशेषधिकारिक हनन का नोटिस दिया है दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक कांस्टेबल ने लेबल की जांच के लिए कुछ देर के लिए कार रोक ली थी और मामले की जांच की जा रही है.

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि दोपहर के समय जब वह लोकसभा की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो विजय चौक के निकट पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया और कहा कि इस पर 2020 में जारी लेबल नहीं है.कांग्रेस नेता के मुताबिक उन्होंने 31 मार्च, 2020 तक वैध लेबल होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी कार को रोक दिया और फिर उन्हें पैदल चलकर संसद भवन में प्रवेश करना पड़ा.

चौधरी ने कहा कि जब उन्होंने यह विषय संयुक्त सचिव,लोकसभा के समक्ष उठाया तो उन्होंने बोला कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विजय चौक पर तैनात एक कांस्टेबल ने लेबल की जांच के लिए कार को रोका. इस प्रक्रिया में कुछ देर तक कार रुकी रही. इस दौरान कांग्रेस नेता नाराज हो गए और पैदल चल दिए

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भड़काऊ बयानों के मामले में आज होगी सुनवाई। …..
Next: करीना व मलाइका अरोड़ा का दिखा हॉट अवतार। …….

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 13 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.