Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के कारण मिस्टर लेले की शूटिंग रुकी…….
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

कोरोना के कारण मिस्टर लेले की शूटिंग रुकी…….

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
10

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्मों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। वरुण ने हाल ही में कुली नंबर 1 की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वह सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद वरुण निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले की शूटिंग शुरू करने वाले थे लेकिन अब इस फिल्म से एक खबर सामने आई है मेकर्स ने इस फिल्म को होल्ड पर डाल दिया है। फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तारीखों को लेकर सहमति नहीं बन पाने की वजह से इस फैसले को लेना पड़ा। हालांकि उन्होंने मौका मिलते ही फिल्म को दोबारा शुरू करने का भरोसा भी दिया शशांक खेतान ने लिखा नमस्कार दोस्तों, मिस्टर लेले को लेकर मेरे पास एक अपडेट है। करण, वरुण और मैंने आपसी सहमति से इस फिल्म की शूटिंग को स्थगित करने का फैसला लिया है। ये एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिससे हम सभी प्यार करते हैं और मुझे यकीन है कि हम जल्द ही इस पर दोबारा आएंगे।

कई बड़े कलाकारों की मौजूदगी की वजह से तारीखें मेल नहीं खा रही थीं और फिल्म को शेड्यूल करना बेहद कठिन हो रहा था उन्होंने आगे लिखा की मुझे यकीन है वरुण और मैं जल्द ही या तो मिस्टर लेले के लिए या किसी नई फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे। क्योंकि उनके साथ फिल्म बनाना हमेशा मेरे जीवन का सबसे सुखद और संतुष्टि देने वाला अनुभव रहता है करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली इस फिल्म में वरुण के अपोजिट जाह्नवी और भूमि पेडणेकर नजर आने वाली थीं। इस फिल्म की घोषणा जनवरी 2020 में की गई थी, और ये जनवरी 2021 रिलीज होने वाली थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला क्रिकेट का महा मुकाबला होगा 8 मार्च को
Next: भारत पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.