Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सारा अली खान ने बनारस में मनाई अपनी होली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सारा अली खान ने बनारस में मनाई अपनी होली

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
sara-1-300x200

जहां होली की धूम है. वहीं, अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों बनारस में मौजूद हैं और उन्होंने वहीं पर होली सेलिब्रेट की. सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने होली के मौके बनारस से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फैन्स के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में सारा अपनी दोस्त संग गुलाब के फूलों से होली खेलती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. सारा अली खान और उनकी दोस्त इस वीडियो में एक-दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंखती नजर आ रही हैं.

वीडियो में सारा और उनकी दोस्त पिंक कलर के एक-जैसे सूट में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा बनारस की होली सारा का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में फिल्म लव आजकल में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर कार्तिक आर्यन भी मुख्य भूमिका में थे. वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा सारा अली खान जल्द ही कुली नंबर वन और अतरंगी रे में भी नजर आएंगी.

आपको बतादे की सारा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है बनारस की होली सारा और उनेकी दोस्त दोनों एक-दूसरे पर गुलाब की पंखुड़ियां फेंखती नजर आ रही हैं. दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हैं. इस वीडियो में दोनों ने ही पिंक कलर का सेम सूट कैरी किया हैं बता दें कि हाल ही में सारा तब सुर्खियों में आ गई थीं. जब उन्होंने अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ बिकिनी में पोज में उन्हें बर्थडे विश किया था. भाई के साथ सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीर को देखकर लोगों ने इस पर भद्दे कमेंट्स भी किए और साथ ही कई लोगों ने तो उन्हें नसीहत तक दे डाली थी.

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने दिया ये बड़ा बयान कहा। ……
Next: यूपी पोस्टर में SC ने UP सरकार से पूछे कुछ सवाल। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.