Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हॉलीवुड अभिनेता को ऑस्ट्रेलिया में शूट करना पड़ा भारी। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

हॉलीवुड अभिनेता को ऑस्ट्रेलिया में शूट करना पड़ा भारी। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
hanks_1583982225_618x347

बतादे की फॉरेस्ट गम्प, कास्टअवे, कैप्टन फिलिप और द पोस्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. टेस्ट में टॉम और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 63 वर्षीय टॉम ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग के दौरान उन्हें ये वायरस लग गया है और इसके बाद उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगना और शरीर पर रैशेज़ पड़ने जैसी दिक्कतें हो रही हैं

टॉम ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एक एल्विस प्रेसली फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे. उन्हें वहां से लौटते वक्त सर्दी, थकान और शरीर पर रैशेज़ जैसी दिक्कतें होने लगी थीं. हैंक्स ने बताया कि जिस तरह चीजों को ठीक रखने के लिए हर जगह कोरोना का टेस्ट हो रहा है, हमारा भी किया गया था और हम इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं.

बता दें कि हैंक्स को इस फिल्म में रुफुस सेवेल, ऑस्टिन बटलर, मैगी गेलेनहॉल और ओलिविया डे जॉन्ज के साथ कास्ट किया गया है. वॉर्नर ब्रोज़ ने कहा है कि वो ऑस्ट्रेलियन हेल्थ एजेंसीज के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि इस बात को पता किया जा सके कि वो कौन था जिसके टॉम से सीधे संपर्क में आने पर उन्हें ये बीमारी हुई है.

बतादे की टॉम एक कमाल के अभिनेता हैं और बता दें कि टॉम की फिल्म फॉरेस्ट गम्प को ही हिंदी रीमेक करते हुए आमिर खान अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बना रहे हैं फिल्म के पोस्टर में आमिर एक सरदार की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. आमिर खान के बारे में ये माना जाता है कि वे बहुत हद तक टॉम हैंक्स को फॉलो करते हैं और अब इस फिल्म के बाद तो ये दावे और पुष्ट हो जाते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कप्तान ब्रायन लारा ने राहुल को लेकर दिया ये बड़ा बयान। ……
Next: सेंगर को पिता की हत्या मामले में मिली सजा। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.