Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रवांडा में जगह-जगह लगाए गए वॉश बेसिन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

रवांडा में जगह-जगह लगाए गए वॉश बेसिन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download

चीन से दुनियाभर में अपने पैर तेजी से पसार रहे कोरोना वायरस ने लोगों को चिंताएं बढ़ा रखी हैं. वहीं इससे बचने के लिए लोग तरह तरह के प्रयोग अपना रहे हैं. वहीं एक देश ऐसा है जहां कोरोना वायरस का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया लेकिन इस देश ने इस खतरनाक वायरस से निपटने की एक खास तैयारी कर ली है दरअसल मध्य अफ्रीका के एक छोटे से देश रवांडा ने कोरोना वायरस से बचने के लिए राजधानी में जगह-जगह वॉश बेसिन लगा दिए हैं.

ये वॉश बेसिन सड़क, फुटपाथ, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, दुकानों के बाहर, बैंक के बाहर लगा दिए गए हैं. जिससे लोग आते-जाते अपने हाथों को धो सकें और कोरोना वायरस से बच सकें वाहिबतादे की लोग बीच सड़क पर लगे वॉश बेसिन से हाथ धोते नजर आ रहे हैं. बता दें कि कोरोना वायरस से इस देश में अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन यहां के लोग इसको लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि अब तक दुनिया भर में 5 हजार से अधिक लोग कोरोना के कारण मारे गए हैं। वहीं अभी तक दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1,56,438 हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर चीन, इटली और ईरान जैसे बड़े देशों पर देखने को मिल रहा है

हालांकि, रवांडा में एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है. लेकिन पड़ोसी देश कॉन्गो में एक केस सामने आने के बाद रवांडा ने ऐहतियात के तौर पर ये कदम उठाए हैं. रवांडा सरकार ने भी लोगों को बार-बार हाथ धोने के निर्देश दिए हैं. रवांडा के लोग भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं. वे भी वॉश बेशिनों का पूरी तरह से उपयोग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

Post navigation

Previous: रेलवे ने उठाया बड़ा कदम AC कोच से हटाए पर्दे
Next: लखनऊ गोमती नगर का SRS मॉल हुआ सीज़

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.