Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोदी वायरस के प्रकोप को लेकर देश को करेंगे संबोधित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

मोदी वायरस के प्रकोप को लेकर देश को करेंगे संबोधित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1

बतादे की कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों की संख्या भारत में लगातार बढ़ती ही जा रही है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि की 19 मार्च को देश को संबोधित करने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी कोरोना वायरस के कारण बने हालात और इससे निपटने के लिए उठाए गए कदमों, सरकार की तैयारियों को लेकर बात कर सकते हैं वहीं पीएम मोदी कोविड-19 से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के प्रयासों के बारे में बात करेंगे.

पीएम मोदी का यह संबोधन आज रात करीब 8 बजे होगा. इससे पहले पीएम मोदी ने तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस से उपजे हालात की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक भी की साथ ही पीएम मोदी ने बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारियों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की वही इसमें जांच की सुविधा का विस्तार भी शामिल है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने के लिए व्यक्तियों, स्थानीय समुदायों और संगठनों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों से अगले कदम को लेकर विचार करने का आग्रह भी किया वहीं पीएम मोदी ने राज्य सरकारों, मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ, सेना बलों का धन्यवाद किया, जो कोरोना का मुकाबला करने में जुटे हैं

वही दूसरी तरफ प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू कर दी है. ऐसा नोएडा में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया है गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के अब तक 160 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना पीड़ितों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में तेजी से इजाफा हुआ है. हालात को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं.

Post navigation

Previous: प्रायश्चित… बेटा था अपराधी, गंगा जल से बेटे के पाप
Next: रंजन गोगोई आज राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.