Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रायपुर में मिला कोरोना का पहला मरीज़। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

रायपुर में मिला कोरोना का पहला मरीज़। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की पहली मरीज मिली है. राजधानी रायपुर में एक महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है. AIIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करण पिपरे ने ये जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि महिला और उसका पूरा परिवार कुछ दिन पहले विदेश से वापस भारत पहुंचा था. 13 मार्च को महिला का ब्लड सैंपल लिया गया था. अब टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फिलहाल, महिला का इलाज रायपुर एम्स में किया जा रहा है. महिला के परिवार के अन्य सदस्यों को भी आइसोलेट कर लिया गया है AIIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करण पिपरे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना की पहली मरीज मिली है.

राजधानी रायपुर की एक महिला और उनका पूरा परिवार लंदन से वापस रायपुर लौटा था. 13 मार्च को महिला का ब्लड सैंपल लिया गया था. 18 मार्च को आए रिपोर्ट में महिला का ब्लड सैंपल COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है. इसके बाद महिला का इलाज एम्स में किया जा रहा है. पीड़ित महिला के पूरे परिवार को भी पूरी तरह से आईसोलेट कर लिया गया है. डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है AIIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पिपरे के मुताबिक एम्स में 12 बिस्तर का आईसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है.

अस्पताल में हेल्प डेस्क तैयार कर लिया गया है. संदिग्ध मरीजों की लगातार स्क्रिनिंग की जा रही है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने और पैनिक नहीं होने की भी अपील मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने की है.कोरोना वायरस से एहतियात के तौर पर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ सरकार अब बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की उपलब्धता की नियमित मॉनिटरिंग करने वाली है.

दरअसल, बुधवार को खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सूबे के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर उनके जिले में मास्क 2 प्लाई और 3 प्लाई सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क और हैण्ड सेनिटाइजर, एल्कोहल बेस्ड फ्लोर क्लिनर, लिक्विड सोप, हैण्डवॉश की बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है.

Post navigation

Previous: रंजन गोगोई ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ। ….
Next: कोरोना की वजहा से भारतीय बाजारों में आई भारी गिरावट। …..

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.