Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना के कारण भारत सरकार ने WhatsApp नंबर किया जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कोरोना के कारण भारत सरकार ने WhatsApp नंबर किया जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2

आपको बतादे की दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. भारत में भी कोरोना वायरस से 4 मौतें हो चुकी हैं. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने कोरोना पर व्हाट्सएप चैटबॉट बनाया है. भारत सरकार ने इसे MyGov कोरोना हेल्पडेस्क नाम दिया है. इसके लिए WhatsApp नंबर 9013151515 है.

इस WhatsApp नंबर की मदद से आप कोरोना वायरस के बारे में नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी की मदद से कोरोना वायरस से संबंधित प्रश्नों के जवाब जान सकते हैं MyGovindia के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है. ट्वीट कर लिखा गया है, 9013151515 पर नमस्ते लिखकर आप कोरोना वायरस के संबधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं.

देशभर में अब तक 173 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इनमें 25 विदेश नागरिक हैं. वहीं भारत में अब तक कोरोना वायरस की वजह से चार लोगों की मौत हुई है. 20 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है और अभी कुल 149 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज देशभर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है देश में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है.

यहां 47 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं केरल में 27 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है. कर्नाटक में 14, दिल्ली में 12, उत्तर प्रदेश में 16, लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में चार, हरियाणा में तीन और पंजाब में दो मामले सामने आए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया के माता पिता का संघर्ष हुआ खत्म मिली ख़ुशी
Next: पप्पू यादव ने 100 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का एलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.