Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा हुआ 10,755
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिका में वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा हुआ 10,755

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
4

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण अब वैश्विक महामारी बन चुका है। हालांकि चीन में इसके संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी के बीच अब बिते कल को वहां घरेलू संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया, लेकिन दुनियाभर के अन्य देशों में इसका प्रकोप दिन प्रति दिन बढ़ रहा है।अमेरिका में बुधवार को दो सांसद इस वायरस से संक्रमित पाए गए। अमेरिका में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 का आंकड़ा पार कर गई है जबकि 10,000 लोग इससे संक्रमित हैं।

चीन में कोरोना वायरस के मामले जनवरी में दर्ज करना शुरू किए जाने के बाद से पहली बार बृहस्पतिवार को ऐसा हुआ कि देश में संक्रमण का एक भी घरेलू मामला सामने नहीं आया लेकिन विदेशों से आयातित संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज की गई है। चीन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि विदशों से संक्रमण के 34 मामले सामने आए हैं

वही बलार्ट के कार्यालय ने बताया कि सांसद को शनिवार को बुखार और सिर दर्द की शिकायत हुई थी और बुधवार को उन्हें बताया गया कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य एवं सांसद बेन मैक्एडम ने बताया कि उन्हें भी शनिवार को जुकाम जैसे लक्षणों की शिकायत महसूस हुई थी और अब उनके इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी थी अमेरिकी सीनेट ने कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए संकट में अमेरिकी कर्मियों की मदद करने के लिए 100 अरब डॉलर के आपदा पैकेज को आसानी से मंजूरी दे दी।

प्रतिनिधि सभा से इसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। राष्ट्रपति ट्रम्प के हस्ताक्षर के बाद यह लागू हो जाएगा। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कोरोना वायरस से हो रहे आर्थिक नुकसान से उबरने के लिए यूरोजोन में वित्तीय एकजुटता और बढ़ाए जाने की अपील की है।

वहीं लिस्बन से मिली खबर के अनुसार, पुर्तगाल ने भी 15 दिवसीय राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण से बेहतर तरीके से निपटा जा सके। पुर्तगाल में अब तक 448 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अंकारा से मिली खबर के अनुसार, तुर्की में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हो जाने से इस विषाणु के कारण देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तुर्की में संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है।

Post navigation

Previous: पप्पू यादव ने 100 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का एलान
Next: संकट के बीच कमलनाथ सरकार की आज देगी अग्नि परीक्षा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.