Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमिताभ से अनिल तक सभी ने थाली बजाकर किया सलाम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

अमिताभ से अनिल तक सभी ने थाली बजाकर किया सलाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

आपको बताती चलू की देश- विदेश में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में 22 मार्च को पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार पूरे देश में जनता कर्फ्यू देखने को मिला। ऐसे में सुबह सात बजे से ही सड़के सूनसान दिखीं। वहीं शाम पांच बजे देशवासियों ने कोरोना वायरस से लड़ाई में जुटे योद्धाओं को सलाम करने के लिए ताली-थाली, घंटी आदि बजाए। ऐसे में बॉलीवुड के शहंशाह कैसे पीछे रह जाते। इस रिपोर्ट में आपको बताते और दिखाते हैं कि अमिताभ बच्चन ने कैसे अपने परिवार के साथ योद्धाओं को सलामी दी।

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन ने दिखाया है कि कैसे पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के चलते सभी लोग शाम पांच बजे थाली और ताली बजा रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और श्वेता नंदा नजर आ रही हैं। तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं।

वहीं तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या के हाथ में घंटी दिख रही है सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर गए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा ऐतिहासिक…. हम एक हैं और हम जीत गए।शंख बजे औ ताल बजे , औ बजी है गणपत आरती ,अद्भुत दृश्य सुना विश्व नें हम उत्तम उज्ज्वल भारती वहीं इसके बाद कैप्शन में अमिताभ ने लिखा कि आज तक उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा।

वैसे बात अमिताभ के इस वायरल वीडियो के अलावा बात उनके फिल्मी करियर की करें तो उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ काफी एक्टिव हैं। अभिताभ के खाते में अभी भी चार फिल्में बाकी हैं, जिनका शूट फिलहाल में रोका गया है। इस लिस्ट में ब्रह्मास्त्र, झुंड, गुलाबो सिताबो और चेहरे शामिल हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री देबी मजर कोरोना की हुई शिकार
Next: कनिका कपूर के अपार्टमेंट के 35 लोगों ने कराया कोरोनावायरस टेस्ट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.