Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस की। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने COVID-19 के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों और मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और वही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र कोरोना वायरस के संभावित मरीजों पर कड़ी नजर रख रहा है। उन्होंने कोरोना को काबू में करने और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में NCDC की अब तक की भूमिका की भी सराहना की। स्वास्थ्य मंत्री कोरोना से पैदा हुए हालात की समीक्षा भी कर रहे है

हर्षवर्धन ने कहा कि पहले दिन से ही एनसीडीसी कोरोना के संभावित मरीजों पर नजर रख रहा है। सामुदायिक सतर्कता के जरिए करीब दो लाख लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी काम कर रहा है और रोजाना दो लाख से ज्यादा फोनकाल के जवाब भी दिए जा रहे हैं। ई-मेल के जरिए पूछे जाने वाले 50 हजार सवालों के जवाब भी दिए जा रहे हैं।एनसीडीसी के नियंत्रण कक्ष का दौरा करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जानलेवा वायरस से जंग में डॉक्टर और चिकित्साकर्मी अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन देश के लिए बहुत अहम हैं। पिछले तीन-चार दिन में 64 हजार से ज्यादा यात्री विदेश से देश में लौटे हैं। इनमें से आठ हजार से अधिक लोगों को सरकारी नियंत्रण वाले क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया है, जबकि बाकी लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया जा रहा है हर्षवर्धन ने लोगों से सामाजिक दूरी यानी एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर रहने को कहा है

वही बतादे की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की बैठक का संचालन करने के बाद, उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए हर उपाय कर रहा है और केंद्र द्वारा दिए गए हर मानदंडों का पालन कर रहा है उन्होंने अधिकारियों के काम के प्रति कठिन परिश्रम की सराहना की और इसे बनाए रखने की अपील भी की।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉकडाउन होने के बावजूद भी लोग नहीं कर रहे। …….
Next: मौसम ने ली करवट। …. हुई रिमझिम बारिश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.