Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मौसम का बदला मिजाज तेज़ हवा के साथ होगी भारी बारिश
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मौसम का बदला मिजाज तेज़ हवा के साथ होगी भारी बारिश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
3

आपको बतादे की हर साल के मुकाबले इस महीने तक कड़ाके की गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है लेकिन इस बार मौसम अलग ही करवट ले रहा है। जहां मार्च में गर्मी पड़ने लगती है, वहीं इस बार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। हालांकि कुछ दिन तक तापमान में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन कई जगह बारिश और बादल छाए होने की वजह से फिर से पारा गिर गया। देश के कई राज्यों में शुक्रवार से ही तेज हवा और बारिश होने लगी है। वहीं भारत मौसम विभाग ने आने वाले दिनों मौसम खराब होने की संभावना जताई है और पांच दिन तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले पांच दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. वहीं, दिल्ली और एनसीआर के मौसम में शुक्रवार रात को बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. इससे पहले, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी.मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताए थे.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में शनिवार और रविवार को मौसम सामान्य होने की बात कही गई है.दिल्ली-एनसीआर इलाके में प्रदूषण का स्तर घटता दिख रहा है. इस संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स केवल 77 के स्तर पर दर्ज हुआ था. बोर्ड ने इस स्तर को संतोषजनक बताया था.मध्‍यप्रदेश में अनेकों शहरों में मौसम बिगड़ सकता है। यहां तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं।

जिन शहरों में मौसम बिगड़ने की आशंका है, उनमें शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सागर, सीहोर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर आदि के नाम शामिल हैं महाराष्‍ट्र में गोंदिया, हिंगोली, जलगाँव, जालना, कोल्हापुर, ललितपुर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड़, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली आदि जिलों में अगले 12 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Post navigation

Previous: दिल्ली आनंद विहार बस अड्डे पर उमड़ी मजदूरों की भीड़
Next: बीजेपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 0522-2200187 मिलेगी मदद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.