Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका में हुए हालात बेहद खराब
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका में हुए हालात बेहद खराब

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

आपको बतादे की कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका में हालात अब बेहद खराब होते जा रहे हैं। मात्र दो दिन में ही मौतों का आंकड़ा दो गुना हो गया है। आलम यह है कि इस महामारी से बेहद प्रभावित न्‍यूयॉर्क शहर में एम्बुलेंस 9/11 हमले की तरह से सड़कों पर भाग रही हैं। इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो सप्‍ताह में देश में सबसे ज्‍यादा मौतें होंगी। बताया जा रहा है कि मौतों का यह आंकड़ा दो लाख को पार कर सकता है।यूयॉर्क टाइम्‍स की र‍िपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के सलाहकारों ने कहा है कि कोरोना वायरस से कम से कम दो लाख लोगों की जान जा सकती है। वह भी तब जब अमेरिका इस वायरस को रोकने के लिए बेहद कड़े उठाएगा।

नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एलर्जी ऐंड इन्फेक्शन डिजिज के डायरेक्टर डॉ. एंथनी फौसी का अनुमान बेहद डराने वाला है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में अमेरिका में लाखों लोग कोविड19 की चपेट में आ जाएंगे। यह वायरस एक लाख से दो लाख लोगों की मौत का कारण बन सकता है सलाहकारों की इस चेतावनी के बाद ट्रंप ने कहा कि वह सोशल डिस्‍टेसिंग की गाइडलाइन को 30 अप्रैल तक बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो हफ्ते में अमेरिका में सबसे ज्‍यादा मौतें होंगी।

व्‍हाइट हाउस में संवाददाता सम्‍मेलन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस संकट से एक जून तक उबर जाएगा। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि दो शीर्ष जन स्वास्थ्य सलाहकारों और कोरोना वायरस पर व्हाउट हाउस कार्यबल के सदस्यों- डॉ. देबोरा बिक्स और डॉ एंथनी फॉसी की सलाह के आधार पर उन्हें सामाजिक मेलजोल से दूरी संबंधी उपायों की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ानी होगी।

ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपनी दूसरी रोज गार्डन प्रेसवार्ता में कहा उनका कहना है कि जिन बचाव उपायों को हम लागू कर रहे हैं वे काफी हद तक संक्रमण के नए मामलों और असमय हो रही मौतों की संख्या घटा सकते हैं उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि अमेरिका के लोग यह जानें कि आपके नि:स्वार्थ एवं साहसिक प्रयास देश में कई जानें बचा रहे हैं। आप बदलाव ला रहे हैं। अनुमान दर्शाते हैं कि दो हफ्तों में मृत्यु दर बेहद ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में कोरोना के 12 नए मामले सामने संख्या बढ़कर हुई 215
Next: योगी सरकार ने लॉकडाउन में मनरेगा मजदूरों को दी राहत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.