Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने पर FIR की दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लखनऊ पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने पर FIR की दर्ज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

राजधानी लखनऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां के सआदतगंज पुलिस ने एक मस्जिद के इमाम, मुतवल्ली समेत करीब 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन तोड़ने पर एफआईआर दर्ज की है. एडीसीपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार दोपहर सआदत गंज पुलिस को सूचना मिली थी कि झवाई टोला इलाके में एक मस्जिद में 25- 30 लोग इकट्ठे होकर नमाज पढ़ रहे हैं. जानकारी पर इलाके में गश्त कर रहे सब इंस्पेक्टर मनोज पालीवाल सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गए.

एसआई मनोज पालीवाल ने मस्ज़िद के इमाम इदरीस और मुतवल्ली मोहम्मद फ़ाज़िल को कोरोना के बारे में बताया और लॉकडाउन के दौरान इकट्ठे होने पर रोक की जानकारी भी दी. एफआईआर के मुताबिक, तभी मस्ज़िद में पहले से मौजूद लोग पुलिस से उलझ गए और कहा कि कोरोना हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इस पर पुलिस और नमाजियों में बहस होने लगी. चेतावनी देने के बाद एक सिपाही ने पूरे हंगामे की वीडियो बनाना शुरू कर दी जिसके बाद ज्यादातर लोग अपने अपने घरों की ओर चले गए.

इस पूरे मामले पर एसआई मनोज पालीवाल ने मस्ज़िद के इमाम इदरीस, मुतवल्ली मोहम्मद फ़ाज़िल इलाके के रहने वाले फैज़ल, इलियास, मोहम्मद कदीर, शब्बू और आतिफ समेत 24 अज्ञात लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में धारा 188 और 1897 के एपेडेमिक एक्ट की धारा 3 में एफआईआर दर्ज कराई. आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में चार और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ नोएडा में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि प्रदेश्‍ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है.

Post navigation

Previous: CM ने नोएडा के नए DM सुहास को सौंपी कोरोना से लड़ने की जिम्मेदारी
Next: निजामुद्दीन मामले पर दिल्ली सरकार सख्त लापरवाही हुई तो मिलेगी सजा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.