Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UP के 19 शहरों में सर्च अभियान। ……..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

UP के 19 शहरों में सर्च अभियान। ……..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़़ में विदेशों से पहुंचे तब्लीगी जमात के सदस्यों की उत्तर प्रदेश में भी तलाशी शुरू हो गई है. अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के करीब 157 लोग पुलिस ने चिह्नित किए हैं. ये प्रदेश के 19 जिलों के बताए जा रहे हैं. अब इन जिलों के कप्तानों को डीजीपी मुख्यालय की तरफ से लिस्ट भेजी गई है और कहा गया है कि ऐसे लोगों से फौरन संपर्क करें और उनका कोरोना वायरस टेस्ट कराएं.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार का अपना दौरा रद्द कर दिया है और लखनऊ में हाईलेवल मीटिंग बुला ली है. निजामुद्दीन मामले को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री 11 समितियों के सदस्यों के साथ मीटिंग करेंगे. मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर होगी.

इन 157 लोगों में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, भदोही, लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, मेरठ, बागपत, बिजनौर, आगरा, वाराणसी, हापुड़, मथुरा, शामली और सीतापुर के लोग शामिल हैं. लिस्ट में मुजफ्फरनगर के सर्वाधिक 28 लोग और राजधानी लखनऊ के 20 लोग शामिल हैं. डीजीपी मुख्यालय से निर्देश के फौरन बाद इन शहरों में इन लोगों काे ढूंढ़ना शुरू कर दिया गया है.

डीजीपी ऑफिस ने इन जिलों के कप्तानों को भेजी लिस्ट में सभी लोगों पर तब्लीगी जमात के विदेशी नागरिकों के हजरत निजामुद्दीन मरकज में हुए धार्मिक आयोजन के दौरान संपर्क में आने का शक है. डीजीपी ऑफिस ने इन सभी लोगों का प्राथमिकता के आधार पर मेडिकल टेस्ट कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए तब्लीगी जमात में अलग-अलग राज्यों के लोग शामिल हुए थे.

Post navigation

Previous: सुहाना घर में कैद रह कर सीख रही मेकअप करना शेयर की फोटो
Next: 24 घंटे में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में हुआ इजाफा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.