Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

अमेरिका में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

दुनियाभर के देशों में तेजी से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस से अनुमानित तौर पर 40,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. चीन के बाद इटली, स्पेन, ईरान और अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका में अब तक 4475 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस ने पिछले 24 घंटों में वहां 884 लोगों की जिंदगी छीन ली है. अमेरिका में इस बीमारी की वजह से मौत का अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. साथ ही इस वायरस से किसी देश में इतनी मौतों की भी यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है.

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में बीते 27 मार्च को 969 लोगों ने दम तोड़ा था. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं. उसके अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,200 नए मामले सामने आए हैं. देश में संक्रमितों की संख्या 2,13,372 पर पहुंच गई है. अमेरिकी सरकार ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार वायरस रोकथाम को लेकर हर संभव कदम उठा रही है. देश में लगातार संदिग्धों के टेस्ट किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जून तक स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा.बताते चलें कि दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है.

180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक 40,000 से ज्यादा जानें ले चुका है. दुनियाभर में करीब 7 लाख लोग इससे संक्रमित हैं. भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1834 हो गई है. बीते 36 घंटों में कोरोना के 437 नए मामले सामने आए हैं. देश में अभी तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 141 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. देश के सभी राज्यों से इसके मरीज सामने आ रहे हैं. केंद्र सरकार ने इससे बचाव के चलते ही देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म होगा.

Post navigation

Previous: दुनियाभर में कोरोना से 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
Next: तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ की बदसलूकी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.