Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना वायरस से हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पद्मश्री निर्मल सिंह की कोरोना वायरस से हुई मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

पद्म श्री से सम्मानित स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी की कोरोना वायरस से मौत हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गुरबाणी के सभी रागों का ज्ञान रखने वाले 62 वर्षीय पूर्व हजूरी रागी हाल ही में विदेश से लौटे थे और बुधवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि उनकी हालत बुधवार शाम को बिगड़नी शुरू हो गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था.

बता दें, देश में कोविड​​-19 मामलों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1,834 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई. कोरोना वायरस के मामलों में इजाफे के लिहाज से एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है और 437 मामले दर्ज किये गये. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 1,649 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 143 लोग ठीक हो चुके हैं.

बुधवार रात तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9 मौतें हुई हैं, उसके बाद गुजरात में 6, कर्नाटक में 3 मध्य प्रदेश में 3, पंजाब में 3, तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है. देश में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से हैं, जहां संक्रमितों की संख्या 302 पहुंच गई है, जबकि केरल में 241 और तमिलनाडु में 234 लोग संक्रमित हैं. दिल्ली में कोराना वायरस के मामलों की संख्या 152 हो गई है.

पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है. बिहार में 23 जबकि चंडीगढ़ में 16 और लद्दाख में 13 मामले दर्ज किए गए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दस मामले सामने आए हैं. छत्तीसगढ़ में नौ मामले, जबकि उत्तराखंड में अब तक सात मामले सामने आए हैं. गोवा में कोरोना वायरस के पांच मामले सामने आए हैं. ओडिशा में चार मामले हैं जबकि पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन मामले दर्ज किए गए हैं. असम, झारखंड, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामले सामने आने की खबर है.

Post navigation

Previous: तब्लीगी जमात के लोगों ने मेडिकल स्टाफ के साथ की बदसलूकी
Next: संतों ने की अपील कहा जो भोजन बनाया उसे गरीबों को दें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.