September 9, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी:-

1 min read

ड्रग नेक्सस मामले में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सत्र न्यायालय ने मंगलवार को रिया एवं शौविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी। रिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को समाप्त हो रही थी। हालांकि, रिया की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। हाई कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाने वाला है। उच्च न्यायालय यदि रिया की जमानत अर्जी मंजूर करता है तो वह जेल से बाहर आ पाएंगी। फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट के फेसले का इंतजार करना होगा। बॉलीवुड ड्रग केस की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है।

बिग ब्रेकिंग: रिया चक्रवर्ती की 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ी | आम जनता  की आवाज
रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पहले भी सत्र न्यायालय से खारिज हो चकी है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.