September 24, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कपिल शर्मा के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने खोला जैकी श्रॉफ का बड़ा राज, देखिए वीडियो:-

1 min read

शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आने वाले सेलेब्‍स अक्‍सर हंसी मजाक करते और दूसरे स्टार्स के राज खोलते नजर आते हैं। अब इस शो में जैकी श्रॉफ का खुलकर सामने आया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लो नजर आएंगी।

एक्टर शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी है जीजा और साली, कपिल शर्मा शो में  खुलासा

इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। सोनी चैनल के सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए इस वीडियो में कपिल शर्मा हंसी के दौर के बीच पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि शूटिंग सेट पर सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट कौन सा हीरो करता था।

इस पर पद्म‍िनी जैकी श्रॉफ का नाम लेती हैं। इसी के साथ ही जैकी श्रॉफ पर फिल्‍माए गए हिट गाने तुझे याद किया, तेरा नाम लिया के साथ जैकी के गेटअप में कृष्‍णा अभिषेक की एंट्री होती है।
इसके बाद कृष्णा कहते हैं, ‘मुझे लाइफ में सिर्फ दो चीजें पसंद हैं एक तीन पत्ती का सेवपुरी और दूसरी फिल्मों में पद्मिनी कोल्हापुरी।’ इसके बाद सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

शक्ति कपूर ने खोले कई राज़ कपिल शर्मा के शो में , हंस-हंस के लोटपोट हो  जायेंगे – Live Halchal

बता दें कि पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे और पूनम ढिल्‍लों 80 के दशक की लोकप्र‍िय अभिनेत्र‍ियां हैं और दोनों ने ही अपने दौर में जैकी श्रॉफ के साथ हिट फ‍िल्‍में दी हैं। पद्म‍िनी कोल्‍हापुरे ने जहां जैकी के साथ आज का दौर जैसी फिल्‍म की थी, वहीं पूनम ढिल्‍लों ने पाले खां, शिवा का इंसाफ में उनके साथ काम किया।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.