September 11, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मुंबई पॉवर कट को लेकर मचा शोर तो भड़के सोनू सूद बोले- 2 घंटे से बिजली नहीं है तो देश को पता चल गयाऔर:-

1 min read

सोनू सूद मुंबई पॉवर कट को लेकर बने मीम और ट्रेंड को लेकर भड़के नजर आए उन्होंने ट्वीट भी किया है| जो खूब वायरल हो रहा है|

दीपावली पर ऐसे करें लक्ष्मी पूजन, जानिए शुभ मुहूर्त - Bhartiya Samachar |  भारतीय समाचार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पॉवर कट की समस्या सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया यहां तक कि मुंबई में पॉवर कट को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के मीम बनना शुरू हो गए कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी मुंबई में बिजली जाने को लेकर ट्वीट किया था इस बात को लेकर बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद भड़के नजर आए. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मुंबई में दो घंटे से बिजली आई तो पूरे देश को पता चल गया. लेकिन ऐसे कई घर हैं| जहां दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती है| सोनू सूद का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं|
सोनू सूद ने मुंबई के पॉवर कट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं है तो पूरे देश को पता चल गया. लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं, जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती है. इसलिए कृप्या धैर्य रखें.” बता दें कि मुंबई में पॉवर कट की समस्या को लेकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट किया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों को शांत रहने की सलाह भी दी थी. वहीं, मुंबई में बिजली की कटौती को लेकर इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने भी सफाई दी थी और सप्लाई में दिक्कत आने की बात कही थी|

मुंबई में हुई बिजली की कटौती पर शहर के इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बोर्ड ने कहा टाटा की बिजली सप्लाई में कुछ दिक्कत आने की वजह से बिजली बाधित हुई है|मुंबई में हुए पॉवर कट की वजह से यहां ट्रेनों का संचालन भी ठप हो गया है. कई इलाकों में ट्रैफिक सिगनल भी काम नहीं कर रहे थे पश्चिमी रेलवे ने बताया कि यह टाटा पॉवर में एक ग्रिड में गड़बड़ी आने के चलते हुआ है.| वहीं सोनू सूद की बात करें तो उन्होंने लॉकडाउन जैसे समय में लोगों की खूब मदद की कई प्रवासी मजदूरों को सही सलामत घर पहुंचाने के साथ ही उन्होंने विदेश में फंसे छात्रों को भी देश वापस बुलाया|

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.