April 24, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

टॉमी ली जेनकिंस एक 14 साल की लड़की से सेक्स करने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चला,गिरफ्तार…

1 min read


न्यूयोर्क में एक आदमी अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर पैदल चलकर गया।उसने इतनी लंबी यात्रा एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया।32 साल के इस शख्स ने इतनी दूरी कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए तय नहीं की बल्कि वह एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के मंसूबे से ऐसा किया।हालंकि वह इस अपराध को अंजाम देता इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी मिली है कि जिस लड़की से वह मिलने गया उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।एक आपराधिक शिकायत के अनुसार टॉमी ली जेनकिंस नामक यह शख्स पहले भी बाल यौन अपराधों के लिए कानून के रडार पर था।पुलिस को इस पर पहले ही शक था।

बता दें कि इस काम को करने वाले शख्स का नाम टॉमी ली जेनकिंस है जो अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर का रहने वाला है।इस शख्स ने इतनी लंबी दूरी एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया।जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी।

जेनकिंस को 14 साल की काइली मैरी ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया।इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी।जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था।लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दियाकाइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा।जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.