September 21, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कानपुर से दिल्ली जा रही बस अलीगढ़ में पलटी, 3 यात्रियों की मौत, 5 घायल उत्त्तर प्रदेश :-

1 min read

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना हो गई। यहां के टप्पल इलाके में शनिवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 45 यात्रियों से भरी बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बस पलटने की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से पहुंच राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

अलीगढ़ : यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह बस हादसा किन कारणों से हुआ है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.