September 10, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये गिफ्ट, देवी माँ होंगी प्रसन्न :-

1 min read

नवरात्रि की अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विधान है। इस दिन 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया जाता है। यदि 9 कन्याएं नहीं मिले तो दो या ज्यादा कन्याओं का भी पूजन किया जा सकता है। इन कन्याओं को भोजन के बाद गिफ्ट देना चाहिए।

कैसे करें कन्‍या पूजन (Kanya Pujan), किस साल की कन्‍या का करें पूजन, विधि  से लेकर शुभ मुहूर्त तक जानें सबकुछ यहां kanya pujan in shardiya navratri  shubh muhurat and puja vidhi

माता के नौ स्वरूपों के रूप में नौ कन्याओं की पूजा की जाती है। इन कन्याओं के पूजन से माता प्रसन्न होकर आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं। हम आपको बताएंगे उन गिफ्ट्स के बारे में जिनको कन्याओं को देने से मां आप पर प्रसन्न होती हैं।

नवरात्रि में कन्याओं को महाष्टमी के दिन उपहार के रूप में लाल वस्त्र देने का विशेष महत्व है। यदि आप लाल वस्त्र नहीं दे पा रहे हैं तो आप उन्हें लाल चुनरी भी दे सकते हैं। लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

नवरात्रि में कन्याओं को भोजन के बाद दक्षिणा के रूप में कुछ रुपए-पैसे अवश्य देना चाहिए, इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं। कन्याओं को सिक्के दिए जाने का महत्व है।
नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री उपहार में देना चाहिए। बच्चों को सजने-संवरने का शौक होता है, इसलिए उन्हें बिंदी, चूड़ियां, नेकलेस, हेयरबैंड, ईयरिंग आदि वस्तुएं उपहार में दी जा सकती हैं।

कन्या पूजन के बाद कन्याओं को शिक्षा से जुड़ी सामग्री प्रदान की जा सकती है। इनमें पेन, पेंसिल, शॉर्पनर, रबर, कॉपी और किताब शामिल है। ये सामग्री कन्याओं के लिए लाभदायक होती हैं।

कन्याओं को खिलौनों का शौक होता है, इसलिए उन्हें खिलौने देना शुभ माना जाता है। बच्चों को डॉल देना अच्छा रहता है।

नवरात्रि में कन्याओं को फल देना शुभ माना जाता है। कन्याओं को कम से कम एक मौसमी फल अवश्य देना चाहिए। केला और नारियल देने का सबसे ज्यादा महत्व है। कन्याओं को ये फल देने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है।

नवरात्रि में कन्याओं को भोजन में एक मिठाई अवश्य शामिल करना चाहिए। यदि आप मिठाई नहीं ला पाए तो घर में ही कुछ मीठा पदार्थ अवश्य बनाना चाहिए।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.