September 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

प्रेमी ने युवती का शव टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिया :-

1 min read

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस ने एक सनसनीखेज और बर्बर हत्याकांड का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर के दफ्तर में काम करने वाले व्यक्ति की  गोली मारकर हत्या | Andhra Pradesh: A man working at Vijaywada Police  Commissioner's office shot dead ...

दरअसल, विजयवाड़ा में दो साल पहले एक युवती लापता हुई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने युवती के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया है। गुंटूर एसपी आरएम एम्मी रेड्डी ने बताया कि 25 मई 2018 को 28 साल की एक युवती लापता हो गई थी।

हालांकि उस समय जांच में युवती के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया था। लापता महिलाओं की खोज के दौरान ओल्ड गुंटूर पुलिस ने इस बर्बर केस की जानकारी सामने आई थी।
एसपी के मुताबिक महिला की पहचान शेख नजीमा बेगम के रूप में हुई है, जो पॉलिटेक्निक ग्रेजुएट थी। नजीमा अपने सहपाठी शेख करीम के साथ रिलेशनशिप में थी। उन्होंने बताया कि परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों गुप्त रूप से रिलेशनशिप में रह रहे थे।

इसी बीच, करीम को शक हो गया कि नजीमा के किसी और व्यक्ति से भी संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और करीम ने नजीमा की हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर आग में जला दिए।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.