May 7, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद, प्रदर्शनकारियों ने रेलें रोकी, सड़कों पर चक्काजाम :-

1 min read

केंद्र के 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने गुजरात के ग्रामीण इलाकों में 3 राजमार्गों को बाधित किया और मार्ग पर जलते हुए टायर रख दिए। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
-कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने अहमदाबाद को विरमगाम से जोड़ने वाले राजमार्ग को साणंद के पास बाधित किया और सड़क पर जलते हुए टायर रख दिए।
-प्रदर्शनकारियों के एक अन्य समूह ने वडोदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित किया।

Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Breaking News Hindi -  Navabharat (नवभारत)

-एक अन्य मामले में प्रदर्शनकारियों ने भरूच और दाहेज को जोड़ने वाले राजमार्ग को नंदेलाव के पास बाधित किया। दिल्ली पुलिस ने सीमाओं, बाजारों समेत अन्य स्थानों पर बढ़ाई सुरक्षा
-डीसीपी (यातायात पश्चिम रेंज) ने ट्वीट किया, ‘टिकरी, झाड़ोदा बॉर्डर , ढांसा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। बडूसराय बॉर्डर केवल कार और दो-पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए खुली है।’
-पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हरियाणा जाने के लिए दौराला, कापासहेड़ा, राजोकड़ी,एनएच-8, बिजवासन, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।
-भारतीय किसान एकता संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाला ने किसानों से शांति बनाये रखने और बंद लागू करने के लिए किसी से नहीं उलझने की अपील की।
-किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को हमारी मांगों को स्वीकार करना होगा। हम नए कृषि कानूनों को वापस लेने से कम किसी चीज में नहीं मानेंगे।’
नवी मुंबई, नासिक, धुले, पुणे और सोलापुर की कृषि उत्पाद बाजार समितियां भारत बंद के मद्देनजर बंद रहीं।
-ट्रक संगठनों की शीर्ष संस्था ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बंद में शामिल होने का फैसला किया है और मंगलवार को अपना परिचालन निलंबित रखा है।
-शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि किसानों द्वारा किया गया ‘भारत बंद’ का आह्वान गैर राजनीतिक है और देश के लोगों को कृषकों के प्रति समर्थन प्रकट करने के लिए स्वेच्छा से उसमें भाग लेना चाहिए।
-महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एमएसआरटीसी की बसें ‘भारत बंद’ के दौरान निर्धारित समय सारणी के हिसाब से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बंद के चलते कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी नहीं होगी तो बसों का संचालन जारी रहेगा।सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों ने बुलाई आपात बैठक। सरकार पर लगाया आंदोलन कमजोर करने का आरोप।

किसानों के समर्थन में आज एक दिन का उपवास रखेंगे अन्ना हजारे।
-हरियाणा में राज्यभर में पेट्रोल पंप बंद।
-रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद कराई दुकानें।
-प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी।
-किसान आंदोलन के कारण बुधवार को अपना जन्‍मदिन नहीं मनाएंगी सोनिया गांधी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, हमारा विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। अगर हमारे द्वारा बुलाए गए भारत बंद में कोई 2-3 घंटे के लिए फंस जाता है, तो हम उन्हें पानी और फल देंगे। हमारी अलग सोच है।
-अमृतसर में किसान संगठन से जुड़े लोगों ने बंद कराई दुकानें, लगाया ताला। उत्तर प्रदेश में सोमवार को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी को ‘किसान यात्रा’ निकालने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज।
-अखिलेश यादव ने पुलिस घेरा तोड़ सड़क पर दिया धरना, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता अखिलेश यादव ने हैशटैग नहीं_चाहिए_भाजपा के साथ ट्‍वीट किया, ‘अपनी ज़मीं की ख़ातिर हम माटी में जा लिपटेंगे वो क्या हमसे निपटेंगे कृषि कानून के खिलाफ विजयवाड़ा में वाम दलों का प्रदर्शन।
-ओडिशा में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर वाम दलों, ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने रोकी ट्रेनें। महाराष्‍ट्र के स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने बुल्ढाणा के मलकापुर में रोकी ट्रेन। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ट्रेक से हटाकर गिरफ्तार किया। उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के किसान सड़कों पर उतरे हैं।
-करीब नौ लाख सदस्यों वाले रेलवे संघ के समर्थन के साथ ही कई परिवहन संघों और मजदूर संघों के संयुक्त मंच जैसे इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) और द सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के किसान सड़कों पर उतरे हैं।
-करीब नौ लाख सदस्यों वाले रेलवे संघ के समर्थन के साथ ही कई परिवहन संघों और मजदूर संघों के संयुक्त मंच जैसे इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एआईटीयूसी), हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) और द सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। लगभग सभी विपक्षी दलों द्वारा ‘भारत बंद’ को समर्थन देने और कई संगठनों के किसानों के समर्थन में समानांतर प्रदर्शन करने की घोषणा।
-केंद्र ने परामर्श जारी करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा बढ़ाने और शांति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद आज।
-किसान नेताओं ने कहा कि अपने प्रदर्शन के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वे ‘चक्काजाम’ प्रदर्शन करेंगे जिस दौरान प्रमुख सड़कों को जाम किया जाएगा।
-उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के किसान सड़कों पर उतरे हैं।
-बैंक संघों ने कहा कि यद्यपि वे नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हैं लेकिन मंगलवार के ‘भारत बंद’ में हिस्सा नहीं लेंगे।
-कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और उसके सहयोगी, टीआरएस, राजद, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और वाम दलों ने बंद का समर्थन किया है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.