April 27, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आई आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, कहा-साजिश की शिकार हुई मासूम

1 min read

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोहराम मचा हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच जारी है। इसी बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती इस पूरे मामले की मुख्य दोषी मानी जा रही हैं। हाल ही में सामने आए ड्रग्स केस में भी रिया चक्रवर्ती को जेल की सजा काटनी पड़ी थी। वहीं, एक्ट्रेस बेल पर जेल से बाहर आकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। कई सारी एक्ट्रेसेज के बाद अब आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में आ गई हैं। सोनी राजदान ने ट्वीट कर रिया को अपना समर्थन दिया है।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। एक ट्विटर हैंडल से कहा गया था कि वह जेल गई थीं और बॉलीवुड में करियर की वह सारी संभावनाएं भी खो चुकी हैं। इसी बात को लेकर सोनी राजदान (Soni Razdan) ने रिप्लाई किया है।

सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करते हुए रिप्लाई में लिखा है,’रिया का जेल जाना उन लोगों का पर्दाफाश करता है जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा और वह एक साजिश की शिकार मासूम लड़की थीं। आखिर उनके साथ कोई काम क्यों नहीं करेगा? मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छा करेंगी। मुझे इसकी पूरी उम्मीद है।’ सोनी राजदान के इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही सुशांत के फैंस एक बार फिर सोनी राजदान को घेरने में जुट गए हैं।

खबरें हैं कि रिया चक्रवर्ती तमाम प्रताड़नाओं को झेलने के बाद अपनी लाइफ की नई शुरुआत करना चाहती हैं। साथ ही वो पुरानी यादों को छोड़कर नए घर में बसना चाहती हैं। इसके लिए एक्ट्रेस नया आशियाना तलाश रही हैं। जिसमें उनके घरवाले उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती भी मुंबई की सड़कों पर घर तलाशते नजर आए थे।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक एक्टर के मौत की असली वजह खुलकर सामने नहीं आई है। इस केस की जांच ED, NCB समेत देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI कर रही है। वहीं फैंस लगातार एक्टर की मौत की वजह जानने के लिए ट्वीट कर रहे हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.