April 25, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

जब करीना कपूर ने मारा था बिपाशा बसु को जोरदार थप्पड़, जानिए फिर कैसे बनी बात

1 min read

अक्सर ही हमें बॉलीवुड सेलेब्स के बीच हुई अनबन की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस के बीच हुई कैट फाइट के किस्सों को सुर्खियों में बदलने में बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता है। इंडस्ट्री में दो ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिनके बीच हुआ मनमुटाव किसी से भी नहीं छिपा है। उन दोनों के बीच झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बात हाथापाई तक पहुंच गयी थी। वहीं झगड़े की वजह से दोनों ही एक्ट्रेस ने साथ में कभी भी काम ना करने का फैसला भी कर लिया था।

हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड की दो सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर और बिपाशा बसु की। यह दोनों ही सितारें आज किसी फंक्शन में भले ही फ्रेंड के जैसे मिलते हो। लेकिन एक समय था जब यह अभिनेत्रियां एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करती थीं। यह बात साल 2001 की है। जब उनकी फिल्म ‘अजनबी’ रिलीज होने वाली थी। फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी थे। यह चारों ही कलाकार लीड रोल में थे। फिल्म में बिपाशा बसु के कुछ बोल्ड सीन्स भी थें। जिससे वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं। वहीं उनके आगे करीना के रोल की  दूर-दूर तक कोई चर्चां नहीं थी।

यह सब देखकर करीना कपूर काफी ज्यादा परेशान हो गयी थीं। उन्हें यह तक लगने लगा था कि बिपाशा उनके हिस्से की भी फूटेज ना ले लें। यही नहीं एक्ट्रेस की इनसिक्योरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गयी थी कि फिल्म के सेट पर ही दोनों का काफी बड़ा झगड़ा हो गया था। वहीं बेबो ने बिपाशा को काली बिल्ली तक बोल दिया था और साथ में एक थप्पड़ भी जड़ दिया था। बात तो तब ज्यादा बिगड़ गयी जब उनकी लड़ाई को शांत कराने आये बॉबी देओल को भी करीना ने काफी कुछ सुना दिया था। इन सबसे बिपाशा इतनी ज्यादा निराश हो गयी थी कि उन्होंने कसम खा ली कि वह कभी भी करीना के साथ में काम नहीं करेंगी। दोनों ही एक्ट्रेस के बीच थोड़ी शांति तब आई जब कुछ सालों के बाद सैफ अली खान के बर्थडे पर करीना ने बिपाशा को इनवाइट किया।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.