May 8, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

सचिन वाजे केस : मुंब्रा खाड़ी में मुंबई पुलिस एक और शव मिला

1 min read

मुंबई में एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से भरी कार मिलने का मामला लगातार उलझता जा रहा है। दरअसल, पुलिस को मुंब्रा खाड़ी में उसी जगह एक और शव मिला है, जहां से मनसुख हिरेन की लाश बरामद हुई थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस शख्स का संबंध भी एंटीलिया केस से जुड़ा हुआ है या नहीं? एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस को शनिवार को महाराष्ट्र के मुंब्रा में उसी स्थान पर एक और शव मिला, जहां कुछ दिन पहले मनसुख हिरेन का शव मिला था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

खबरों के मुताबिक, मुंब्रा के रीती बंदर में एक शव की खोज की गई है। यह उसी स्थान पर पाया गया, जहां मनसुख हिरेन का शव पुलिस अधिकारियों द्वारा खोजा गया था।

नए शव की पहचान 48 वर्षीय व्यक्ति शेख सलीम अब्दुल – रीती बंदर, मुंब्रा के निवासी के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ठाणे डिजास्टर ने बॉडी को बाहर निकाला है। पुलिस ने कहा, ”अभी तक कि जानकारी के मुताबिक, यह शख्‍स शौच के लिए गया था और खाड़ी में गिर गया, शायद नशे में था और इसलिए खुद को संभाल नहीं सका”

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.