May 5, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

दिल्ली के अस्पतालों में चंद घंटों की बची ऑक्सीजन, खत्म होने का सता रहा डर, ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज

1 min read

नई दिल्ली, दिल्ली पर आज की दिन बहुत ही भारी है। दिल्ली के अस्पतालों में अब चंद घंटों का ऑक्सीजन बचा है। यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने का डर सता रहा है। अगर समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचा तो यहां हाहाकार मच सकता है। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए एक-एक मिनट भारी है। हालांकि यहां के अस्पतालों में वक्त रहते ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है और ऑक्सीजन पहुंचने भी लगा है।

दिल्ली सरकार की अपील पर केंद्र सरकार यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।  दिल्ली सरकार की मांग के बीच अब ऑक्सीजन की बड़ी खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कि मानें तो दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन की खेप पहुंच चुकी है जिसे 16 ट्रकों में भरकर अस्पतालों को सप्लाई किया जाएगा। एक ट्रक की क्षमता 20 हजार किलो ऑक्सीजन की है। इसे सप्लाई करने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दी गई है।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रात के करीब 10 बजे केंद्र सरकार से कहा कि बड़े संकट को टालने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की जाए। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी कमी है।  ऑक्सीजन चार घंटे से ज्यादा नहीं चलेगी. 500 से ज्यादा कोरोना मरीज़ ऑक्सीजन पर हैं। प्लीज़ हेल्प पीयूष गोयल।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए. कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन अस्पतालों की लिस्ट जारी की जिनमें ऑक्सीजन की कमी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन उपलब्ध है।

दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी अब कुछ घंटे की ही ऑक्सीजन बची है। इनमें मैक्स हॉस्पिटल और गंगा राम हॉस्पिटल शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ घंटों तक ही चल सकेगी। मैक्स अस्पताल ने कहा है कि ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हो गई है और इसमें केवल छह से 12 घंटे ऑक्सीजन बची है। वहीं, गंगा राम अस्पताल ने कहा कि उनकी आपूर्ति लगभग आठ घंटे ही चलेगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 28,395 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई थी।  यह एक दिन में आने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है।

loading...

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.