June 17, 2025

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

शनिवार को हॉकी की प्रशासनिक संस्था एफआईएच ने ओलंपिक पूल की घोषणा

1 min read

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल ए में रखा गया है। इनके अलावा भारत के पूल में स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान हैं।

पूल बी में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। भारत इस समय विश्व हॉकी में पांचवें रैंक पर है। इसी महीने भुवनेश्वर में भारत ने रूस को 11-3 के एग्रीगेट से हराकर ओलिंपिक के लिए क्वॉलीफाइ किया था।

भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह मिली है। उसके साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स शामिल है। इसके अलावा पूल ए में जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और मेजबान जापान शामिल हैं।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.