April 27, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

पोलिंग बूथों पर सुविधाओं का जायजा लिया

1 min read

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर थाना पुलिस ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। जिससे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं और मतदान पार्टियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
शुक्रवार को विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सेलाकुई मनमोहन सिंह नेगी ने सभी हल्का प्रभारियों, चीता कर्मचारियों के साथ थाना क्षेत्र के भाऊवाला, कैंचीवाला, राजावाला, तेलपुर, भगवानपुर, बंजारावाला, सेलाकुई स्थित सभी पोलिंग बूथों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडऩे वाले सभी पोलिंग बूथों की व्यवस्था का जायजा लिया गया। सभी पोलिंग बूथों में बिजली, पानी, स्लैब की उचित व्यवस्था का प्रबंध करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही संबंधित बीएलओ से भी वार्ता कर समय-समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु बताया गया।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.