May 8, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मुख्यमंत्री ने किया राम मंदिर के गर्भगृह के लिए पूजन

1 min read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के लिए पूजन किया। इससे
पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 वर्षों के
संघर्षपूर्ण साधना की आज सिद्धि में बदलती हुई दिखाई दे रही है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर
का निर्माण जिस द्रुतगति से आगे बढ़ा है, मंदिर के गर्भगृह के पूजन का कार्यक्रम उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है।
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर तो होगा ही, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी जी के एक भारत
श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए संबल बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह गर्व का क्षण है। आक्रांताओं ने भारत के सपनों को चकनाचूर
करते हुए कुत्सित मंशा के साथ अपने नापाक इरादों के माध्यम से आस्था पर प्रहार किया था, लेकिन अंततः
भारत की विजय हुई। सत्यमेव जयते की सार्थकता एकबार फिर से सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर
के भव्य निर्माण में पूज्य संतों और अशोक सिंघल का संघर्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व लाखों कार्यकर्ताओं
का पुरुषार्थ आज साकार रूप लेता दिखाई दे रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि यदि हम धर्म और सत्य के मार्ग का अनुसरण करेंगे तो विजयी होने से हमें कोई नहीं
रोक सकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। आज जो भी श्रद्धालु या
पर्यटक अयोध्या धाम आता है, वह मंदिर के भव्य स्वरूप का निर्माण होते देखकर धन्य अनुभव करता है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.