August 16, 2023

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

दिल्ली में 119 साल का रेकॉर्ड पार, काड्की ठंड के से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

1 min read

नई दिल्ली दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में रेकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। दिन भर कोहरे और ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान सिर्फ 9.4 डिग्री ही दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक भी तापमान में इस गिरावट से हैरान हैं। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत जबर्दस्त शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली में तो 119 साल का रेकॉर्ड टूट चुका है। रविवार को जारी पूर्वानुमान में सोमवार को दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद जताई गई थी। हवाओं के दिशा में होनेवाले परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिकों ने तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया था। हालांकि, सोमवार को स्थिति बिल्कुल बदल गई और तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.