March 29, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी, मृतक के परिजनों से की मुलाकात

1 min read

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को एकाएक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंची। उन्होंने यहां पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कीं। यहां से वे मेरठ भी जा सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी गंग नहर पटरी होते हुए सुबह करीब 10:45 बजे नगर पहुंच गई। वह 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस पिटाई से घायल हुए मौलाना असद रजा को देखने उनके किदवई नगर स्थित आवास पर पहुंचीं।

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी पंकज मलिक और पूर्व विधायक इमरान मसूद के साथ मौलाना असद से करीब 20 मिनट तक बात कीं. इसके बाद वे कांग्रेसी नेताओं के साथ सीधे 20 दिसंबर को हिंसक उपद्रव के दौरान गोली लगने से मारे गए भूरा उर्फ नूर मोहम्मद के घर पहुंचीं। यहां भी प्रियंका गांधी ने मृतक नूरा के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। प्रियंका गांधी का यहां से मेरठ जाने का भी कार्यक्रम है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.