July 27, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

SULTANPUR: जिले में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने प्रधानपति को मारी गोली मार कर हत्या कर दी

1 min read

करीब नौ बजे बदमाशों ने कनपटी पर सटाकर सुरेश को गोली मारी, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ रहे कोटेदार जग्गा कोरी निवासी दौलतपुर व दुबे का पुरवा निवासी करिया दुबे 40 गोली लगने से घायल है। घटना की सूचना पर सुरेश के भाई जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव उर्फ दरोगा मौके पर पहुंचे। अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां से दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।दो लोग गोली से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल से ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया गया है, हालत गंभीर है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे वल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर चौकी के निकट चाय की दुकान पर हेमनापुर प्रधान साधना देवी के पति सुरेश यादव (36) बैठे थे।

मृतक  सुरेश जमानत पर था। दरोगा इस समय जमानत पर है। सुरेश यादव रविवार को जंगलिनाथन शिवधाम पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए दुकान पर बैठे थे। शनिवार का बाबा धाम बिहार से कावंड़ यात्रा से होकर लौटे थे। सभी बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस बल मौके पर तैनात है। घटना पूर्व में हुई कई हत्या के मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक प्रधान पति सुरेश व उसके भाई जिला पंचायत सदस्य दरोगा यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरोगा यादव वल्दीराय थाना के टाप टेन बदमाशों की सूची में शामिल है।

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.