May 8, 2024

Sarvoday Times

Sarvoday Times News

येस बैंक के फाउंडर और पूर्व CEO राणा कपूर के वर्ली स्थित घर पर छापा मारा गया ये छापेमारी DHLF मनी लॉन्ड्रिंग केस में की गई। राणा कपूर के वर्ली स्थित समुंद्रा महल पर ईडी ने ये कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान ईडी ने येस बैंक से जुड़े दस्तावेज खंगाले। राणा कपूर के खिलाफ PMLA के तहत ईडी ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा ईडी ने लुकआउट नोटिस भी जारी किया है ताकि राणा कपूर देश छोड़कर नहीं जा सकें। राणा कपूर पर मनमाने तरीके से लोन बांटने के आरोप हैं। फिलहाल 100 करोड़ से ज्यादा के लोन दिये जाने की बात सामने आई है

कोरोना और Yes Bank संकट का देश की अर्थव्यवस्था पड़ा है। Yes Bank के अकाउंट होल्डर फिलहाल 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। RBI ने नकदी की कमी से जूझ रहे Yes Bank से पैसा निकालने की ऊपरी सीमा तय कर दी है Yes Bank संकट पर वित्त मंत्री का बयान आया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि खाताधारकों के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि Yes Bank संकट पर RBI की नजर है 30 दिनों के भीतर Yes Bank का री-स्ट्रक्चर किया जाएगा। ……

=बैंक की तरफ से निवेश लाने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया।
=रिजर्व बैंक 2017 से इस बैंक के कामकाज पर गहरी नजर बनाकर रखा है 2004 में Yes Bank की स्थापना की गई थी। Yes Bank ने गलत लोगों को कर्ज दिया। सितंबर 2018 में रिजर्व बैंक ने इसके बोर्ड को बदलने का फैसला किया
=बैंक ने लोन बांटने में लापरवाही बरती, जिसके कारण आज बैड लोन के नीचे बैंक दब गया है।
=सितंबर 2018 में बैंक के नए सीईओ को नियुक्त किया गया।
=Yes Bank के चेयरमैन ने भ्रष्टाचार भी किया और वे सीबीआई जांच के घेरे में भी आए थे।
=मार्च 2019 में नए सीईओ को नियुक्त किया गया।

Yes Bank संकट पर RBI के गवर्नर ने कहा है कि 30 दिन में हालात सामान्य होने की उम्मीद है और हालात ठीक करने के लिए बैंक मैनेजमेंट को 30 दिन का वक्त देना होगा। वहीं मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा है कि Yes Bank के डिपॉजिटर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सभी का पैसा पूरी तरीके से सुरक्षित है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Yes Bank को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। Yes Bank संकट पर राहुल ने कहा मोदी और उनके विचारों ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। Yes Bank को No Bank बना दिया

loading...
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.