March 6, 2026

नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण के मुद्दे पर डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की

unnamed (1)

नोएडा एसएसपी वैभव कृष्ण के मुद्दे पर डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मामले पर एडीजी रेंज मेरठ से रिपोर्ट मांगी गई है और एसएसपी नोएडा से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एडीजी रेंज मेरठ ने 26 दिसंबर को 15 दिन का और वक्त मांगा था। हमने उन्हें 15 दिन का समय दिया।वहीं, मामले पर गोपनीय दस्तावेज लीक करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विभाग से जुड़े किसी भी विषय के दस्तावेज लीक करना गैरकानूनी है। इसमें सर्विस नियमों का उल्लंघन किया गया है।

गौरतलब है कि बुधवार को एसएसपी गौतमबुद्घनगर (नोएडा) वैभव कृष्ण का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गया था। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने इस वीडियो को अपने खिलाफ साजिश बताते हुए गौतमबुद्घ नगर सेक्टर 20 थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

डीजीपी के निर्देश पर इस मामले की जांच हापुड़ के एसपी संजीव सुमन को सौंपी गई और इसके पर्यवेक्षण के लिए एडीजी रेंज मेरठ आलोक सिंह को जिम्मेदारी दी गई।  इसी दौरान एसएसपी की ओर से शासन को पूर्व में लिखा गया पत्र भी वायरल हो गया जिसमें पांच आईपीएस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठा गए थे।