Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दीपिका पादुकोण ने सोते हुए रणवीर के साथ की मस्ती देखे तस्वीरें
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

दीपिका पादुकोण ने सोते हुए रणवीर के साथ की मस्ती देखे तस्वीरें

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों देश भर में लॉक डाउन चल रहा है. आम से लेकर खास तक हर कोई अपने घर में कैद है. ऐसे में हमेशा बिजी रहने वाले बॉलीवुड स्टार्स भी घर पर ही समय बिता रहे हैं लेकिन चर्चा में रहने का कोई न कोई मौका ढूंढ़ लेते हैं. सभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगातार जुड़े हैं. वहीं इसी बीच अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. उन्होंने पति रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है.

दरअसल, दीपिका पादुकोण क्वारंटाइन के दिनों में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक मजेदार सीरीज चल रही हैं. जिसमें वो अपने इन दिनों को कैसे बिता रही हैं, उसकी एक झलक देती हैं. इसी सीरीज को उन्होंने एपिसोड 7 तक पहुंचा दिया है. हाल ही में उन्होंने पति रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की, जिसमें वो स रहे हैं और दीपिका ने उनके चेहरे पर ‘Huband’ का लेबल चिपका दिया है. इस फोटो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा- ‘सीजन 1 एपिसोड 7थ और जब में ये कर रही थी…COVID-19! के दौरान प्रोडक्टिविटी’. इस कैप्शन में उन्होंने रणवीर सिंह को भी टैग किया है. #wannabemariekondo #thinkitookittoofar हैशटैग भी यूज किए हैं.

दीपिका की इस शरारत पर अभी तर रणवीर सिंह का कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो को देखकर हंसते-हंसते लोट-पोट हुए जा रहे हैं. सोते हुए रणवीर सिंह के चेहरे पर स्टीकर वाली ये फोटो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल भी हो रही है. इससे पहले दीपिका ने सीजन 1 एपिसोड 6 कैप्शन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने किचन के डब्बों के लिए लेबल्स तैयार करके रखे थे.

वहीं कुछ समय पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ का एक वीडियो भी शेयर किया था. जिसमें कटरीना बर्तन धोने का तरीका बता रही थीं. इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा था कि ये मेरे सीजन 1 का एपिसोड 5 होने वाला था लेकिन कटरीना ने मेरा आइडिया चुरा लिया. इस फनी कैप्शन पर भी दीपिका को खूब तारीफें मिली थीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मरकज मरीजों की शर्मनाक हरकत, नर्स पर की अभद्र टिप्पणी
Next: कोरोना से लड़ने के लिए करिश्मा कपूर ने बढ़ाए हाथ की मदद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.