Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मरकज मरीजों की शर्मनाक हरकत, नर्स पर की अभद्र टिप्पणी
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

मरकज मरीजों की शर्मनाक हरकत, नर्स पर की अभद्र टिप्पणी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

कोरोना वायरस के बढ़ते केस के बीच अब देश के लिए तब्लीगी जमात के लोग भी चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. तब्लीगी जमात के जिन लोगों को जांच के लिए अलग-अलग अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है वो डॉक्टर और नर्सों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. ऐसा ही मामला गाजियाबाद के MMG अस्पताल से सामने आया है.

गाजियाबद के सरकारी अस्पताल की कई नर्सों ने मिलकर एक चिट्ठी चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट रविंद्र राणा के नाम लिखी. गुहार लगाई गई कि अगर तब्लीगी जमात के कोरोना संदिग्ध ऐसी ही हरकत करते रहे तो ना सिर्फ उनका इलाज करना मुश्किल होगा बल्कि नर्सों के खुद संक्रमित होने का खतरा भी है. गाजियाबद पुलिस तक जैसे ही ये शिकायत पहुंची एसपी सिटी मनीष मिश्रा और एसडीएम दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती छह जमातियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

”आपको सूचित किया जाता है कि हमारे अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में जो भी जमात से आए हुए मरीज भर्ती किए गए हैं वो बहुत ही अनुचित व्यवहार कर रहे हैं. बिना पैन्ट के वॉर्ड में घूम रहे हैं, स्टाफ को अश्लील इशारे कर रहे हैं, वार्ड में गंदे-गंदे गाने सुन रहे हैं, हमारे हाउसकिपिंग स्टाफ से बीड़ी और सिगरेट मांग रहे हैं, जब इन्हें दूर रहने को कहा जाता है तो साथ में बैठकर बातें करते हैं.”

वही अब यह भी बता दें कि दो दिन पहले गाजियाबाद के एम एम जी अस्पताल में छह जमातियों को भर्ती कराया गया. ये लोग निजामुद्दीन मरकज में शिरकत करने के बाद गाजियाबाद के मंसूरी इलाके में लौटे थे. जांच के बाद पता चला कि इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव है. अब नर्सों के साथ बदसलूकी का केस दर्ज होने के बाद इनमें से पांच को अस्पताल से हटाकर एक निजी कॉलेज आरकेजीआईटी में बनाए गए आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सामूहिक नमाज की सूचना पर गई पुलिस पर पथराव तीन गिरफ्तार
Next: दीपिका पादुकोण ने सोते हुए रणवीर के साथ की मस्ती देखे तस्वीरें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.