Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ कैंट इलाके में 48 घंटे कर्फ्यू लागू,सेना अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

लखनऊ कैंट इलाके में 48 घंटे कर्फ्यू लागू,सेना अलर्ट

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

छावनी के पचास हजार आबादी वाले सदर के रिहायशी इलाके की अली जान मस्जिद में रह रहे 12 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब सेना ने 48 घंटे तक सैन्य इलाके की सभी सीमा को सील करने का निर्णय लिया है। छावनी के सैन्य इलाकों में शनिवार रात से 48 घंटे यानी सोमवार मध्य रात तक का कर्फ्यू रहेगा। मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय ने शनिवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक कर्फ्यू के साथ संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया है।

दरअसल, तब्लीगी मरकज जमात के 12 जमातियों के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद सेना अलर्ट हो गई है। अब तक सेना ने अपने सुलतानपुर और रायबरेली रोड को जुडऩे वाले गेटों को बंद करने का निर्णय लिया था। जबकि इसमें एनसीसी मेस की ओर से आने वाले रास्ते को खोला गया था। एहतियात के तौर पर 48 घंटे का पूरा कर्फ्यू लगाने के आदेश उच्च स्तर से दिए गए हैं। सोमवार रात 12 बजे तक सैन्य इलाकों में केवल सेना की मेडिकल टीम, क्यूआरटी, इमरजेंसी एमईएस सेवा और जरूरी सेवाएं ही दी जाएंगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी ने स्पेन के PM से कोविड-19 के हालात पर की चर्चा
Next: भारतीय वायु सेना के तीन जवान क्वारंटीन निजामुद्दीन का किया था दौरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.