Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी में आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे किसान किडनी बेचने को मजबूर हो रहे हैं
  • राज्य

यूपी में आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे किसान किडनी बेचने को मजबूर हो रहे हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
624806-farmers

आगरा के फतेहाबाद मे आलू के कर्जे में डूबे किसान ने सोशल मीडिया पर किडनी बेचने का विज्ञापन दिया है तो सहारनपुर में एक किसान ने किडनी बिकाऊ है का पोस्टर लगा दिया, बैंक और साहूकारों से कर्जा लेकर आलू की फसल की थी। लगातार तीन साल से फसल में नुकसान हो रहा है। इस बार भी फसल में बड़ा नुकसान हुआ। आलू के कारण किसान 25 लाख रुपये के कर्जे में आ गया है। साहूकार अपना रुपया मांग रहे हैं। बैंक रिकवरी निकाल रही हैं। ऐसे में उसके सामने संकट खड़ा हो गया है। किसान ने सोशल मीडिया पर एक संदेश डाला है। जिसमे अपनी किडनी बेचने का जिक्र किया है। किसान के मुताबिक दिल्ली और एक आगरा के व्यापारी से उनकी बात चल रही है। संदेश वायरल होते देख एसडीएम अब्दुल बासित और तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित ने किसान को बुलाया। उसके बयान दर्ज किए। S.D.M ने बताया कि जांच कराई जा रही है। यदि वास्तव में किसान पर कर्जा है तो शासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
Next: एक मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा कराने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.