Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा कराने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया
  • राज्य

एक मंदिर के पुजारी द्वारा पूजा कराने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
1842119

आरोपी गुरुग्राम के एक सेक्टर के मंदिर में पुजारी का काम कर रहा था। पीड़ित युवती की शिकायत पर महिला थाना सेक्टर-51 में आरोपी पुजारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम के एक सेक्टर की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 21 अगस्त को अपने ही सेक्टर में स्थित एक मंदिर में पूजा करने गई थी। मंदिर में उसे एक पुजारी मिला। पुजारी ने नाम जन्मतिथि व जन्म का समय व जन्मस्थान व कुंडली के बारे में जानकारी ली। कहा ग्रह-नक्षत्रों की दिशा ठीक नहीं चल रही। पूजा व मंत्रों से ग्रह-नक्षत्रों का प्रकोप रोकना पड़ेगा। आरोप है कि ऐसी बाते करते हुए पुजारी उसे एक कमरे में ले गया। पूजा कराने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने लगा युवती ने आरोपी पुजारी के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर के रसिया गांव निवासी रमाकांत शर्मा पुत्र रसूली राम शर्मा के रूप में हुई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी में आर्थिक विपन्नता से जूझ रहे किसान किडनी बेचने को मजबूर हो रहे हैं
Next: U.P घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दागी पुलिस की जांच होगी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.