Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिंगापुर में एक महीने के लिए लॉकडाउन जापान में लागू इमरजेंसी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

सिंगापुर में एक महीने के लिए लॉकडाउन जापान में लागू इमरजेंसी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

कोरोना वायरस की महामारी दुनिया में विकराल रूप ले चुकी है. साढ़े 13 लाख से ज्यादा मामले सामने आने के बाद भी यह कई देशों में तेजी से फैल रहा है. दुनिया में अबतक कोरोना वायरस से 74 हजार 697 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के कहर को देखते हुए सिंगापुर में आज से एक महीने के लिए लॉकडाउन शुरू हो गया है. वहीं, जापान में 6 महीने के लिए इमरजेंसी लागू हो सकती है.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने कहा कि अगले एक महीने तक लॉकडाउन रहेगा. यानी आज से सिंगापुर के ज्यादातर मार्केट प्लेस बंद रहेंगे. इसके एक दिन बाद से सभी स्कूलों में होम बेस्ड एजुकेशन शुरू होगा. सिंगापुर की सरकार कोरनावायरस के सर्कल को तोड़ना चाहती है.सिंगापुर में अगले एक महीने के लिए मुख्य इकोनॉमिक सेक्टर और जरूरी सुविधाओं जैसे ग्रॉसरी शॉप, सुपरमार्केट्स, बैंकिंग, ट्रांसपोर्ट, क्लीनिक और अस्पतालों को छोड़कर सब बंद रहेगा. इसके अलावा सभी दूसरे ऑफिस बंद रहेंगे. सिंगापुर में अबतक कोरोना वायरस के 1309 मामले सामने आए है जिनमें से 6 लोगो की मौत हो गई है.

इस महामारी का असर अब जापान में भी दिखना शुरू हो गया है. देश में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आज सरकार जापान में इमरजेंसी का ऐलान कर सकती है. प्रधानमंत्री शिंजो आबे आज राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे. जापानी ब्रॉडकास्ट TBS के हवाले से लिखा है कि जापान सरकार देश में 6 महीने के लिए इमरजेंसी लगाने पर विचार कर रही है, ताकि लोग अपने घरों में रहें.जापान में टोक्यो, ओसाका समेत अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस का असर ज्यादा दिखा है. वर्ल्ड-ओ-मीटर केआंकड़ों के अनुसार, जापान में अब तक 3654 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 85 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहत कोष में दिए 11 लाख
Next: बरेली में सख्ती पर भीड़ ने चौकी घेरकर किया उपद्रव एएसपी जख्मी

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 5 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 5 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.