Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहत कोष में दिए 11 लाख
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राहत कोष में दिए 11 लाख

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये दिए गए. तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अयोध्या राजपरिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र और डॉ. अनिल मिश्र ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय पर चेक सौंपा. ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, कोरोना जैसी विश्व व्यापी महामारी से निपटने के लिए सभी को हर स्तर की मदद के लिए तैयार रहना है. इसी क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट भी भागीदार हुआ है.इसके साथ ही रामनगरी की शीर्ष पीठ रमावल्लभ कुंज के महंत रामशंकर दास वेदांती ने अधिकारी राजकुमार दास के साथ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को कलेक्ट्रट स्थित कार्यालय में दो लाख का चेक सौंपा. इस मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, राजेंद्र शास्त्री और शैलेंद्र शुक्ल भी मौजूद थे.

भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सचिव डॉ.अवधेश वर्मा ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए जिलाधिकारी को एक लाख 51 हजार का चेक दिया. डॉ. वर्मा के नेतृत्व में गत सप्ताह से ही नित्य सैकड़ों लोगों को भोजन कराने की भी मुहिम चल रही है. टाइनी टाट्स स्कूल की निदेशक बिन्नी सिंह एवं समाजसेवी सूर्यबख्श सिंह ‘मुन्ना’ ने भी जिलाधिकारी को एक लाख का चेक सौंपा.नारायणदास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी राजकुमार खत्री, पुनीत मेहरोत्रा एवं प्रभात टंडन ने कोरोना वायरस आपदा फंड के लिए जिलाधिकारी को 51 हजार का चेक सौंपा.

Post navigation

Previous: WorldHealthDay पर पीएम मोदी ने डॉक्टरों को किया सलाम
Next: सिंगापुर में एक महीने के लिए लॉकडाउन जापान में लागू इमरजेंसी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.