Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • WHO का ट्रंप को जवाब अगर हम नहीं सुधरे तो लाशों का होगा ढेर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • विदेश

WHO का ट्रंप को जवाब अगर हम नहीं सुधरे तो लाशों का होगा ढेर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
World-Health-Organization-Director-General-Tedrose-reply-trump-on-coronavirus-infection-ni24news

दुनिया भर के तमाम देशों में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस वायरस से अब तक 88 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. सिर्फ अमेरिका में अब तक 14700 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4 लाख 30 हजार अमेरिकी कोरोना संक्रमित हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन पर लापरवाह होने और चीन पर खास ध्यान देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद WHO ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कड़ा जवाब दिया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा है कि कोरोना वायरस का ‘राजनीतिकरण’ नहीं किया जाना चाहिए.जेनेवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस ने कहा, ‘कोरोना वायरस का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. अभी जरूरत है कि हम सब साथ मिलकर काम करें. अगर हम नहीं सुधरे, तो हमारे सामने और ज्यादा ताबूत रखे होंगे.

लाशों का ढेर लग जाएगा. इस वक्त कोरोना वायरस की लड़ाई में चीन और अमेरिका को साथ मिलकर काम करना चाहिए टेडरोस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का बचाव करते हुए कहा कि न्यू ईयर के दिन जैसे ही चीन में इस वायरस के बारे में पता चला WHO तुरंत हरकत में आ गई. 5 जनवरी को हमने सारे सदस्य देशों को इसकी सूचना दे दी. इसके बाद 10 जनवरी तक वायरस के लड़ने के लिए गाइडलाइन्स भी जारी कर दिए गए.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए WHO ने कोई कारगर कदम नहीं उठाए. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि WHO चीन की मदद कर रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका WHO को सबसे ज़्यादा फंड देता है और आने वाले समय में हम इस फंड पर रोक लगा सकते हैं. जब हमने ट्रैवल पर बैन लगाया था, तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी आलोचना की थी. उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर बहुत सारी ग़लतियां की हैं. उन्हें और पहले इस बीमारी के बारे में चेतावनी जारी करनी चाहिए थी.’

Post navigation

Previous: झारखंड में आए 9 नए मामले, प्रदेश में 13 हुई मरीजों की संख्या
Next: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आज 32वां जन्मदिन मनाया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.