Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • झारखंड में आए 9 नए मामले, प्रदेश में 13 हुई मरीजों की संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

झारखंड में आए 9 नए मामले, प्रदेश में 13 हुई मरीजों की संख्या

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

झारखंड में बुधवार देर रात एक साथ कोरोना वायरस के नौ टेस्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया. इन नौ मरीजों में पांच रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से एक ही परिवार से पाए गए और चार मामले बोकारो जिले एक परिवार से मिले दरअसल हिंदपीढ़ी इलाके से ही झारखंड का पहला कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया था. मलेशियाई मूल की रहने वाली महिला दिल्ली से तब्लीगी जमात से शामिल होकर वापस लौटी थी. पहला केस मिलने के कुछ दिनों बाद ही एक और केस हिंदपीढ़ी इलाके से सामने आया था, जिसमें 54 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अब इसी परिवार के पांच और सदस्यों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है.

वहीं चार मामले बोकारो से एक ही परिवार के हैं. इस परिवार का एक सदस्य को कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. झारखंड में अब इन सभी को मिलाकर कुल 13 मामले हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉक्टर नितिन कुलकर्णी ने ये आंकड़े बताए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि उनके पास स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी चीजों की कमी है, जिसमें प्रमुख रूप से वेंटिलेटर, PPE किट, मास्क और थर्मल डिटेक्टर शामिल हैं. जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं उससे सरकार को और भी सतर्क होने की जरूरत है. हालांकि रांची के पूरे हिंदपीढ़ी इलाके को बफर जोन घोषित कर प्रशासन जांच कर सैंपलिंग भी कर रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वायनाड में फंसे अमेठीवासियों को स्मृति ईरानी ने भेजी राहत सामग्री
Next: WHO का ट्रंप को जवाब अगर हम नहीं सुधरे तो लाशों का होगा ढेर

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.