Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पुलिस ने की Lockdown का उल्लंघन करने वाले 44 लोगों पर FIR
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

पुलिस ने की Lockdown का उल्लंघन करने वाले 44 लोगों पर FIR

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन करने का एलान किया गया है. केंद्र के निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश की सरकार ने भी के कड़े कदम उठाये हैं. सभी जनपदों के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो साथ ही लोगों को आवश्यक वस्तुएं मिलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो.हालांकि सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए लोग भी काफी एहतियात बरत रहे हैं और बिना किसी कार्य के घर के बाहर नहीं निकल रहे लेकिन समाज का एक हिस्सा ऐसा भी है जो अभी भी बिना किसी काम के सिर्फ मौज-मस्ती के लिए सड़कों पर घूम रहा है. बांदा पुलिस ने ऐसे सख्ती दिखाते हुए ऐसे 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बांदा पुलिस ने आज लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए अभियान चलाया.

सीओ सिटी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत शहर में तमाम जगहों पर बिना काम के घूम रहे लोगों और किराने की दुकान में निर्धारित से अधिक कीमत पर समान बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ FIR दर्ज की है. गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ ऐसे दुकानदार भी हैं जो लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए काला-बाजारी कर रहे थे जिसकी सूचना खुद ग्राहकों ने पुलिस को दी थी. इनका संज्ञान लेते हुए बांदा सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया. जिसके बाद यह पाया गया कि दो दुकानों में सामानों को डेढ़ से दोगुने रेट पर बेचा जा रहा था. जिसके बाद मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए सभी 44 लोगों को कोतवाली में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठाया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lucknow में सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
Next: महाराष्ट्र वाधवान परिवार ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जिया हुआ केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 20 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 20 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.